देहरादून ,
मुख्यमंत्री के आदेश पर राज्य की महिलाओं को राखी का तोहफा दिया है। परिवहन की बसों में उनको शत प्रतिशत छूट देकर एक संदेश दिया है कि राज्य सरकार महिलाओं का कितना सम्मान करती है। मुख्यमंत्री का साफ विजन है कि राज्य में महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार तेजी के साथ काम कर रही है और उसी के चलते महिलाओं के मन में मुख्यमंत्री की कार्यशैली को लेकर काफी प्रसन्नता है। वहीं दूसरी ओर परिवहन निगम मुख्यालय के उप महाप्रबंधक तकनीकी भूपेश आनंद कुशवाह ने कहा है कि रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए दो दिन महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत प्रतिशत छूट रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारियों को व्यापक स्तर पर निर्देश दिये गये है कि इस वर्ष रक्षाबंधन के दिन 30 अगस्त को रात्रि 12 बजे से 31 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक प्रदेश की महिलाओं का प्रदेश के अंदर तथा उत्तराखंड से उत्तराखंड में जाने पर यदि उत्तर प्रदेश का भूभाग भी पड़ता है।
