उत्तराखण्ड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की राज्य मंत्री श्रीमती मधु भट्ट ने एक पेड़ मॉ के नाम हरेला पर्व कार्यक्रम किया नेतृत्व – uttarakhandawaaz.in

उत्तराखण्ड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की राज्य मंत्री श्रीमती मधु भट्ट ने एक पेड़ मॉ के नाम हरेला पर्व कार्यक्रम किया नेतृत्व

देहरादून ,

आज एक पेड का नाम हरेला पर्व कार्यक्रम उत्तराखण्ड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की राज्य मंत्री श्रीमती मधु भट्ट के नेतृत्व में किया गया मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेन्द्र भट्ट जी रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये श्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि हमारे प्रदेश की संस्कृति एवं धार्मिक विचार धाराओं का समूह है। जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कियान्वयन होते है एवं एक दूसरे के साथ वैभवता के साथ अपने प्रदेश की धार्मिक विचार धाराओं को आगे बढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि अपने प्रदेश के विभिन्न विभूतिया जैसे बसन्ती बिष्ट ने अपने प्रदेश का नाम रोशन किया है। हमारी कन्यायें युवा उच्च स्तर पर प्रदेश का नाम ले जाने का काम कर रहे है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रबल इच्छाशक्ति जो कि हरेला पर्व के माध्यम से उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रदूषण रहित माहौल देने का जो लक्ष्य प्रधानमंत्री एवं धामी जी ने रखा है हम उस संकल्प को विभिन्न संमितियों एवं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से पूरे देश में करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से उत्तराखण्ड बनाने में मातृ शक्ति की अहम भूमिका रही उसी प्रकार से उत्तराखण्ड प्रदेश को हरियाली एवं प्रदूषण रहित देने का काम हमारी महिलायें करेगी।

पोधा लगाते हुये कार्यक्रम की शुरूआत करते हुये संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस बार पर्यावरण की दृष्टि से हमें एक पेड़ मों के नाम लगाते हुये प्रत्येक जनमानस को इस प्रदेश को हरियाली की ओर ले जाना है। उन्होंने कहा कि इस बार की भीषण गर्मी 40 से 45 डिग्री तक पहुंची है। वह एक चिन्तनीय विषय है। उसी को लेकर हम हमारा विभाग सभी प्रमुख स्वयं सहायता समूह विभिन्न जन कल्याण हमारी संस्थायें पर्यावरण को बचाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगी और हम अपने प्रदेश को एक बार

फिर हयिाली की ओर ले जाने में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे।

कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती मधु भट्ट ने बताया कि आज उनके साथ 70 से अधिक संस्थायें एवं संगठन मिलकर 5 लाख तक विभिन्न विभिन्न जगहों पर पर्यावरण को बचाने के लिये पौधे रोपण करेगें जिसमें हमारे प्रदेश की महत्वपूर्ण समितियां एवं वरिष्ठजनों की सहभागिता को साथ में लेकर अगस्त तक एक पेड मॉ के नाम हरेला पर्व कार्यकम अलग अलग स्थानों पर करने का काम उत्तरखण्ड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद करेगा। उनकी रखरखाव का सम्पूर्ण जिम्मेदारी हमारी विभिन्न विभिन्न संस्थायें द्रोण के माध्यम से मॉनिटरिंग करेगी जिससे इस वक्त लगाये गये पौधे आने वाले कुद सालों में फल एवं छाव देने का काम हमारे ये पेड करेंगी। कार्यकम का संचालन श्री बलराज नेगी जी ने किया ।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी, विधायक श्रीमती सविता कपूर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती आशा नौटियाल, राज्य मंत्री श्री ज्योति प्रसाद गैरोला, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती गीता खन्ना राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती दीप्ति रावत, राज्य मंत्री श्री सुरेश भट्ट, राज्य मंत्री श्री कैलाश पंत, राज्यमंत्री श्रीमती कुसुम कण्डवाल, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती कमलेश रमन सहयोग की रूप उपस्थित रहें संस्थाओं के अध्यक्ष डॉ, दीपिका चमोली, डॉ. अर्चना डिमरी, डॉ, बन्दना स्वामी, कंचन गुनसोला, ममता नागर, स्वाती चतुर्वेदी अभिषेक मैठाण, डॉ. किरन पुरोहित, मोहित नवानी, अन्नु पंत, कुलदीप काला, डॉ. बृज मोहन शर्मा डॉ., जूही गर्ग, शान्ता कुमार नेगी, ज्योत सिंह बिष्ट, आशीष गिरी, अभिषेक मन्दोला कुसुम पंत साधना शर्मा, मधु मारवाह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *