गिरते पत्थरों के बीच मलबे में दबे मजदूर का सफल रेस्क्यू, दूसरे की मौत – uttarakhandawaaz.in

गिरते पत्थरों के बीच मलबे में दबे मजदूर का सफल रेस्क्यू, दूसरे की मौत

देहरादून ,

जोशीमठ मलारी पुल के पास गिरते पत्थरों के बीच मलबे में दबे मजदूर को एसडीआरएफ की टीम ने एक मजदूर का सुरक्षित रेस्क्यू किया, लेकिन दूसरे मजदूर की मौत हो गई जिसके शव को जिला पुलिस ने पहले ही बरामद कर लिया था। यहां आज तडके ढाई बजे पुलिस कोतवाली जोशीमठ द्वारा एसडीआरएफ टीम को बताया गया कि दो व्यक्ति मारवाड़ी पुल के पास मलबे में दबे हुए हैं और रेस्क्यू के लिए सहायता की आवश्यकता है। इस दौरान सूचना प्राप्त होते ही, उप निरीक्षक विनीत देवरानी की अगुवाई में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान घटनास्थल पर पहुंचने पर एसडीआरएफ की टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम जब मौके पर पहुंची, तो पाया गया कि एक मजदूर का अधिकांश हिस्सा मलबे के नीचे दबा हुआ है, जबकि केवल सिर ऊपर दिखाई दे रहा था। इस दौरान टीम के सदस्यों ने बताया कि जैसे ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ, मलबे में दबे मजदूर के ऊपर से पहाड़ी का एक हिस्सा टूट कर गिरने लगा गया। इस दौरान अचानक रेस्क्यू के चलते मजदूर और रेस्क्यू टीम के ऊपर पत्थर गिरने लगे। ऐसी कठिन स्थिति में एसडीआरएफ के कांस्टेबल प्रदीप लसियाल और कांस्टेबल शेखर नगरकोटी ने सूझबूझ दिखाते हुए पास में स्थित जेसीबी का सहारा लेकर पत्थरों के गिरने पर रोक लगाई। इस साहसिक प्रयास से उन्होंने न केवल मजदूर की जान बचाई बल्कि रेस्क्यू टीम को भी सुरक्षित रखा। इस दौरान इसके बाद टीम ने भारी बारिश के बीच त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबे को हटाया और दिनेश नामक मजदूर को घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भेजा। टीम के सदस्यों ने बताया कि दूसरे मजदूर, गम बहादुर का शव स्थानीय पुलिस द्वारा पूर्व में ही बरामद कर लिया गया था। टीम के सदस्यों ने बताया कि ’घायल मजदूर दिनेश निवासी नेपाल है जबकि मृतक मजदूर नाम गम बहादुर नेपाल का निवासी है। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन में उप निरीक्षक आशीष तोपवाल, अपर उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह,आरक्षी प्रमोद मठपाल, आरक्षी शेखर नगरकोटी, आरक्षी प्रदीप लसियाल और पैरामेडिक्स कमल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *