कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

विभिन्न मुद्दों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई किये जाने की मांग की
देहरादून,

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर विभिन्न मुद्दों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई किये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार के कृषि मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों के मामले में विशेष न्यायाधीश (सतर्कता) मनीष मिश्रा की अदालत द्वारा कृषि मंत्री पर मुकदमा चलाये जाने अनुमति दिये जाने हेतु मंत्री परिषद से निर्णय लेने के निर्देश इसका जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी के भारी भ्रष्टाचार से जुड़े इस मामले पर राज्य सरकार के स्तर से तत्काल निर्णय लिया जाना चाहिए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि स्वाधीनता दिवस की वर्षगांठ पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए देश की जनता को भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का भरोसा दिलाया था। परन्तु पूरे देश में भाजपा शासित प्रदेशों के मंत्री एवं भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार के कृषि मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों के मामले में विशेष न्यायाधीश (सतर्कता) मनीष मिश्रा की अदालत द्वारा कृषि मंत्री पर मुकदमा चलाये जाने अनुमति दिये जाने हेतु मंत्री परिषद से निर्णय लेने के निर्देश इसका जीता-जागता उदाहरण है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने यह भी कहा कि आपने अपने अभिभाषण में कहा था कि जब दुष्कर्म की खबरें आती हैं तो मीडिया में इसकी खूब चर्चा होती है, लेकिन जब बलात्कारी को सजा मिलती है तो चर्चा नहीं होती है और वह चाहते है कि उनकी सजा पर भी चर्चा हो, उन्हें फांसी पर लटकाना चाहिए और यह डर पैदा करना जरूरी है’ इसको लेकर जनमानस में आक्रोश है, उसे हम महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पत्र में कहा है कि परन्तु हम आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं कि उत्तराखंड जैसे राज्य में विगत तीन वर्ष के अंतराल में हत्या, चोरी, डकैती, मासूमों से बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। माहरा ने कहा है कि इन घटनाओं से पूरी मानवता शर्मसार हुई है तथा देवभूमि की अस्मिता पर भारी चोट पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *