कूड़ा उठान व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाली कम्पनियों पर निरंतर चल रहा है प्रशासन का डंडा

कूड़ा उठान में लापरवाही बरतने तथा खुले में कूड़ा डालने वालों पर गतिमान रहेगा एक्शन
जिलाधिकारी ने छापेमारी अभियान तेज करने के दिए निर्देश
शहर की कूड़ा उठान व्यवस्था पर जिलाधिकारी सख्त, प्रतिदिन कर रहे है, व्यवस्था की मॉनिटिरिंग
कूड़ा उठान कार्यों में हीलाहवाली बरतने पर कम्पनियों पर लगाया 1 लाख 99 हजार का अर्थदण्ड
पल्टन बाजार में पालिथीन के थोक विक्रेताओं पर छापेमारी के दौरान, सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर 75 हजार तथा दुकानदार द्वारा सड़क में कूड़ फैंकेने पर 10 हजार का अर्थदण्ड किया आरोपित

देहरादून,

जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था का निरीक्षण करने तथा नगर निगम एवं कूड़ा उठान कम्पनियों के मध्य हुए अनुबन्ध के शर्तो के परिपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। कूड़ा उठान में अनियमितता पाए जाने पर कम्पनियों पर कूल 1 लाख 99 हजार अर्थदण्ड की कार्यवाही की गई तथा पल्टन बाजार के औचक निरीक्षण के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक पाए जाने पर पॉलीथीन के 02 थोक विक्रेताओं पर कुल 85 हजार के अर्थदण्ड आरोपित किया गया। जिलाधिकारी केे निर्देशा के अनुपालन में उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल द्वारा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत डोर टू डोर कूड़ा एकत्रिकरण व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मै. सनलाईट वेस्ट मैनेजमेंट प्रा. लि. के 12 वाहन तथा मै. इकॉन वाटर ग्रेस मेनेजमेन्ट सर्विसेज लि. के 06 वाहन डोर टू डोर कूड़ा एकत्रिकरण हेतु अपने निर्धारित रूट पर रवाना नहीं हुए। साथ ही अनुबन्धित फर्मों के कई कर्मचारी बिना वर्दी एवं पहचान पत्र के कार्य करते हुए पाए गए। इस क्रम में मै. सनलाईट वेस्ट मैनेजमेंट प्रा. लि. पर रु. 6,000.00 तथा मै. इकॉन वाटर ग्रेस मेनेजमेन्ट सर्विसेज लि० पर रु. 3,000.00 का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। उपरोक्त के अतिरिक्त प्रमुख स्थानों/मार्गों पर स्थित जीवीपी स्थलों से कूड़ा न उठाने पर नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक/सफाई निरीक्षक के माध्यम से मै. इकॉन वाटर ग्रेस मेनेजमेन्ट सर्विसेज लि० पर कुल रु. 70,000.00 (सचिवालय परिसर से कूड़ा न उठाने के लिए रु. 50,000.00, सहस्त्रधारा कासिंग वार्ड 46 अधोईवाला से कूड़ा न उठाने के लिए रु. 10,000.00 तथा नालापानी कासिंग वार्ड 61 आमवाला तरला से कूड़ा न उठाने के लिए रु. 10,000.00) तथा रु. इकॉन वेस्ट मेनेजमेन्ट पर रु. 50,000.00 (बन्नू स्कूल, रेसकोर्स – वार्ड 20 से कूड़ा न उठाने के लिए) के चालान काटे गए। इसके अतिरिक्त पल्टन बाजार क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान पॉलीथीन के 02 थोक विक्रेताओं पर छापे की कार्यवाही की गई, जिसमें लगभग 250 किग्रा. प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त करते हुए कुल रु. 75,000.00 अर्थदण्ड आरोपित किया गया तथा 01 दुकानदार द्वारा सड़क पर कूड़ा फेंकने पर रू0 1,000.00 का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। शहर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक को उपयोग पूर्णतः रोकने तथा जीवीपी स्थलों से दैनिक रूप से ससमय कूड़ा उठान सुनिश्चित किए जाने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर रूप से जारी रखी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *