देहरादून,
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विनोद चैहान के नेतृत्व में शहर व आसपास के क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और समस्याओं का तत्काल समाधान करने के लिए ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर चैहान ने ज्ञापन में कहा कि शहर में अवैध ठेलियां, रिक्शा एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण कर जाम की स्थिति से निजात दिलाने के संबंध में निवारण जल्द किया जाए। नदी नालों में उनकी चैड़ाई कम कर दी गई है और नालों को उनके रुख से अनियंत्रित गया है जैसे सुदोवाला, झांझरा नंदा की चैकी सिंगनही वाला में जितने भी इंजीनियरिंग कॉलेज हैं सब नदी किनारे पर स्थित हैं जिससे की बरसात में बच्चों को आने-जाने में बड़ी दिक्कत आ रही है एवं बच्चों को जान माल का भय बना रहता है। ज्ञापन में कहा गया कि अजबपुर खुर्द सरस्वती विहार, कुंज विहार, गणेश विहार आदि में नालों को छोटा कर दिया गया है जिस कारण बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। ग्राम सभा झांझरा, सुद्धोवाला, ईस्टहाँफ टाउन मैं गोल्डन फॉरेस्ट ग्राम समाज की जमीनों पर भू माफियाओं एवं विकास नगर तहसील के कर्मचारियों की मिलीभगत द्वारा जमीने खुर्द बुर्द की जा रही हैं। ज्ञापन में कहा गया कि लक्खीबाग श्मशान घाट के पास दरभंगा बस्ती पर खुले स्थान पर कूड़ा डाला जा रहा है जिससे वहां बीमारियों का भय बना हुआ है इस समस्या का निवारण किया जाए। दून शहर में शराब के ठेकों को चैराहा, मंदिर एवं स्कूलों से दूर खोला जाए जिससे कि जाम एवं दुर्घटनाओं से निजात मिल सके। ज्ञापन में कहा गया कि भंडारी बाग लक्ष्मण विद्यालय के पास वाली रोड की स्थिति बड़ी खराब हो रखी है बरसात में सड़कों के गड्ढे में पानी भरने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है एवं स्कूल के बच्चे आए दिन इसका शिकार होते रहते हैं और पथरीबाग से इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून की स्थिति बहुत दयनीय है जिससे आने-जाने में जान मार का भय बना रहता है। ज्ञापन में कहा गया कि देहरादून शहर का पूरा कचरा कारगी चैक के पास डंप किया जा रहा है जिससे कि बरसात में कचरे का रिसाव नदी नालों में सम्मिलित होकर बीमारियां उत्पन्न करने का मुख्य कारण बना हुआ है एवं आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है जनता के स्वास्थ्य का ध्यान में रखकर इसे अन्यत्र शिफ्ट किया जाए जहां पर आबादी न हो। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।