जोशीमठ ,
ज्योतिर्मठ बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर सेलंग के समीप झड़कुला पेट्रोल पंप के सामने एक टेम्पो वाहन और बस के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गयी है। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो वाहन के एक साइड का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें टेम्पो का वाहन के चालक और एक महिला यात्री अंदर ही फंस गई। वहीं मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ तथा स्थानीय लोगों ने पहुंच कर कड़ी मसक्कत के बाद वाहन चालक और महिला यात्री को बाहर निकाला जिन्हें पुलिस के वाहन और एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ भेजा गया। टेम्पो में सवार लोगों को चालक और महिला के अलावा अन्य को मामूली चोटें आई है जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ भेजा गया।