पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

बदमाशों से एक सोने की चेन, देसी तमंचे के साथ जिंदा तीन कारतूस बरामद

ऋषिकेश ,

शहर में आपराधिक वारदात को अंजाम देने पहुंचे दो बदमाशों को पुलिस ने आईडीपीएल के खाली पड़े खंडर से गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की हैं। बदमाशों के पकड़े जाने से कुछ दिन पहले मीरा नगर क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग का भी खुलासा हो गया है। आरोपियों से लूटी गई सोने की चेन भी बरामद हुई है।
कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि आईडीपीएल गोल चक्कर के पास ड्यूटी कर रहे चौकी प्रभारी कविंद्र सजवाण को खंडहर में छिपे बदमाशों की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर बाइक सवार दो बदमाश भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने मौके पर किसी तरह दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक बाइक और एक सोने की चेन बरामद हुई। पूछताछ करने पर आरोपियों के पहचान मोहित निवासी बरेली और कुलदीप निवासी हरदोई यूपी के रूप में हुई। जो वर्तमान में पुराने रेलवे स्टेशन के निकट किराए पर रहते हैं। बदमाशों ने बताया कि सोने के चेन उन्होंने कुछ दिन पहले मीरा नगर में एक युवक से लूटी थी। आज वह फिर क्षेत्र में आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। कोतवाल ने बताया कि वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार की टीम ने आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *