डीएवी पीजी काॅलेज के छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन – uttarakhandawaaz.in

डीएवी पीजी काॅलेज के छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

देहरादून ,

डीएवी (पीजी) कॉलेज की अनेक समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े हुए छात्र छात्राओं एवं पदाधिकारियों ने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। यहां विभिन्न छात्र संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता डीएवी पीजी कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में इकटठा हुए और वहां पर कालेज की समस्याओं के समाधान के लिए जोरदार नारेबाजी के बीच प्रदर्शन कर धरना दिया। इस अवसर पर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया और ज्ञापन में कहा गया कि महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व में भी कई ज्ञापन प्रेषित किये गये परन्तु इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि महाविद्यालय में इस समय विभिन्न संकायों में प्राचार्य सहित 132 अध्यापक कार्यरत हैं जबकि स्वीकृत पदों की संख्या 185 है तथा महाविद्यालय में तृतीय श्रेणी (शिक्षणेत्तर) के 27 कर्मचारी कार्यरत है और जबकि स्वीकृत पद 56 है तथा इसी प्रकार चतुर्थ श्रेणी में भी 47 कर्मचारी कार्यरत हैं और जबकि स्वीकृत पद 94 है। ज्ञापन में कहा गया कि महाविद्यालय में शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ की कमी के कारण छात्रों की शिक्षा पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इस दौरान ज्ञापन में कहा गया कि महाविद्यालय में लगभग तेरह हजार छात्र अध्ययनरत हैं परन्तु महाविद्यालय में शिक्षण कक्षों की अत्यन्त कमी है। ज्ञापन में कहा गया कि महाविद्यालय में सुचारू रूप से शिक्षण कार्य हेतु नये कक्षों का निर्माण किया जाये जिसके लिए महाविद्यालय परिसर में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। ज्ञापन में कहा गया कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा 23 जुलाई 2023 को महाविद्यालय परिसर में एक सौ फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज लगाये जाने की घोषणा की गई थी लेकिन आज तक को लगाये जाने हेतु कोई कार्यवाही नहीं हुई है और इसका शिलान्यास की जाये। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *