दून मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी की चैथी मंजिल पर चढ़ा युवक, पुलिस के हाथ पांव फूले – uttarakhandawaaz.in

दून मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी की चैथी मंजिल पर चढ़ा युवक, पुलिस के हाथ पांव फूले

देहरादून ,

प्रदेश की राजधानी देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी की चैथी मंजिल पर अचानक एक युवक चढ गया जिससे मेडिकल काॅलेज प्रशासन व पुलिस के हाथ पांव फूल गये। मौके पर पहंुची पुलिस के आधा अधिकारियों ने युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना और बार बार नीचे कूदने की धमकी देता रहा। यहां दून मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी की चैथी मंजिल पर अचानक एक युवक चढ गया और जिससे मेडिकल काॅलेज प्रशासन व पुलिस के हाथ पांव फूल गये और वह युवक चैथी मंजिल पर चढ़ने के बाद कूदने की धमकी दे रहा है। बाद में मिली जानकारी के अनुसार युवक का इलाज संबंधी कागजात और मोबाइल गायब हो गया था जिसके चलते वह गुस्से में और दोनों चीजों को वापस दिलाये जाने की मांग को लेकर दून मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी की चैथी मंजिल पर युवक चढ़ गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन मौके पर पहंुचा और युवक को नीचे उतारने की तैयारी चल रही है। युवक द्वारा बार-बार नीचे कूदने की धमकी दी जा रही है और उसे उतारने के लिए हरसंभव प्रयास पुलिस के द्वारा किये जा रहे थे। करीब दो घंटे चले ड्रामे के बाद युवक को पुलिस ने पकड़कर नीचे उतारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *