देहरादून ,
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या विधानसभा रानीखेत के ताड़ीखेत ब्लॉक पहुंची और जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान यहां पर खेल मंत्री ने मिनी स्टेडियमष्का विधिवत पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर इसके साथ ही उन्होंने श्रम विभाग द्वारा संचालित कैम्प का निरीक्षण किया। वहीं एक पेड माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर खेल मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में स्टेडियम न होने से खिलाड़ियों को कई समस्याओं से जूझना पड़ता था, साथ ही उन्हें अपने खेल अभ्यास के लिए अन्य जगहों का रुख करना पड़ता था।लेकिन अब मिनी स्टेडियम की शुरुवात होने से खिलाड़ियों के लिए यह स्टेडियम लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के हितों को सुरक्षित और उनके लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। आज खिलाड़ियों के लिए सरकारी विभाग के नौकरी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि बालक और बालिकाओ की खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लागू की गई है। उन्हें छात्रवृत्ति से लाभान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।