मुनिकीरेती ,
मुनिकीरेती क्षेत्र में सीता घाट पर अपने परिवार के साथ घूमने पहुंचा एक युवक गंगा में नहाते हुए बह गया। एसडीआरएफ की टीम ने कुछ दूरी पर युवक को बेहोशी की हालत में गंगा से बाहर निकाल लिया। युवक को सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवान ने बताया कि दिल्ली से 21 वर्षीय बासु नाम का युवक अपने परिवार के साथ मुनिकीरेती घूमने के लिए पहुंचा। इस दौरान वह सीता घाट पर अपने परिवार के साथ गंगा में नहाने के लिए उतर गया। अचानक बैलेंस बिगड़ा और वह गंगा की लहरों के साथ बहने लगा। परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर की तलाश के बाद एसडीआरएफ की टीम ने बासु को गंगा से बेहोशी की हालत में जानकी पुल के पास से बाहर निकाल लिया। बासु को सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बासु को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है पंचनामा भरने के बाद शव को फिलहाल मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को दिया जाएगा।