गर्मी बढ़ने से डायरिया के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी

चिकित्सक खानपान में विशेष सावधानी बरतने की दे रहे सलाह
देहरादून ,

राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के साथ ही सरकारी व निजी अस्पतालों में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है इसमें सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। वहीं अस्पतालों में मरीजों की भीड़ दिखाई दे रही है। यहां दून चिकित्सालय में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी बढ़ने से डायरिया के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है और ऐसे में चिकित्सक खानपान में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। इस दौरान गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। वहीं तापमान 32 डिग्री से अधिक तक पहुंच गया है और ऐसे में डायरिया, वायरल बुखार, खांसी-जुकाम से पीड़ित मरीज अस्पताल में पहुंचने लगे है। इस दौरान चिकित्सकों ने बताया कि वहीं बच्चों पर सबसे ज्यादा मौसम की मार पड़ रही है। चिकित्सकों के अनुसार इस समय बच्चे डायरिया से पीड़ित हो रहे हैं। चिकित्सकों ने बताया कि उल्टी-दस्त और डायरिया की शिकायत पर बच्चों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त वायरल बुखार, जुकाम, खांसी व अन्य बीमारी के मरीज भी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। इस दौरान चिकित्सकों का कहना है कि वायरल बुखार के सबसे ज्यादा पीड़ित अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि तेज धूप से बचाव करें और खानपान का ध्यान रखें, बाजार में बनी चीजों का सेवन करने से पूरी तरह से बचें, कटे हुए फलों का सेवन न करें, तली-भुनी चीजें ज्यादा न खाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *