मुख्यमंत्री धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई एवं शुभकामनाएं – uttarakhandawaaz.in

मुख्यमंत्री धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री आवास में दिनेश आर्य ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखंड के विकास और जनहित के मुद्दों को संसद में प्रभावी ढंग से उठाने की जताई उम्मीद

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने दिनेश आर्य को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि दिनेश आर्य अपने अनुभव, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण के माध्यम से संसद में उत्तराखंड की जनभावनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तराखंड के विकास, जनकल्याण और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता देना महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि दिनेश आर्य प्रदेश के विकास को नई गति देने के साथ ही राज्य की आकांक्षाओं और आवश्यकताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने उनके सफल एवं उज्ज्वल संसदीय कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके प्रयासों से उत्तराखंड के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *