नैनीताल,
भूमियाधार के पास एक महिंद्रा स्कॉर्पियो के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट नैनीताल से SI मनीष भाकुनी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंची SDRF टीम ने खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जांच में पता चला कि महिंद्रा स्कॉर्पियो संख्या HR36AP-2156 करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे।
SDRF जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में सवार चार लोगों को सामान्य रूप से घायल अवस्था में सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
SDRF टीम ने मृतक के शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
घायलों का विवरण:
- अभय, पुत्र अरविंद, थाना मधुबन, करनाल, उम्र 22 वर्ष।
- राहुल, पुत्र धर्मवीर, निवासी करनाल।
- सोनू, निवासी करनाल।
- विक्रम, पुत्र विजेंद्र, निवासी पानीपत, हरियाणा, उम्र 34 वर्ष।