प्रदेश के विकास एवं समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा
देहरादून ,
पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी तथा विधायक आशा नौटियाल ने शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में राज्य के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा आगामी योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के समग्र विकास के लिए जनप्रतिनिधियों के सहयोग एवं सुझावों को महत्वपूर्ण बताते हुए राज्यहित में सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।
Fun Clicker UPD Remix is a good example of why quick web games are still fun to browse. Easy to open, easy to play, easy to share.