पीएम मोदी की अपील का असर, उत्तराखंड सूचना विभाग में शुरू हुआ “ऊर्जा बचाओ अभियान”

देहरादून ,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन की बचत और पेट्रोल-डीजल के कम उपयोग को लेकर की गई अपील का असर अब उत्तराखंड में भी दिखाई देने लगा है। देहरादून स्थित सूचना विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सप्ताह में एक दिन “नो फ्यूल डे” मनाने का निर्णय लिया है।

इसके तहत अधिकारी और कर्मचारी निजी वाहनों के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रिक व्हीकल और साइकिल का उपयोग कर कार्यालय पहुंच रहे हैं। शनिवार को विभाग के निदेशक बंशीधर तिवारी समेत तमाम अधिकारी और कर्मचारी सार्वजनिक परिवहन और ई-व्हीकल के जरिए दफ्तर पहुंचे।

सूचना विभाग के निदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और ईंधन संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊर्जा बचाने की अपील की है। इसी क्रम में विभाग ने शनिवार को “नो फ्यूल डे” के रूप में तय किया है।

उन्होंने कहा कि देश में ईंधन का उत्पादन सीमित है और वैश्विक हालात का असर भारत पर भी पड़ता है। ऐसे में सभी लोगों को इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

वहीं अपर निदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी ने कहा कि यह पहल हरित क्रांति और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। इससे ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी समाज तक पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *