उत्तराखंड पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: विकासनगर में स्पा सेंटर बंद, कई पर कार्रवाई

देहरादून ,

एसएसपी के निर्देशन में चल रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत उत्तराखंड पुलिस ने विकासनगर क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाते हुए एक स्पा सेंटर पर बड़ी कार्रवाई की।

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने बाजार क्षेत्र में संचालित हालीवुड स्पा सेंटर का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्पा सेंटर में पांच महिलाएं बिना सत्यापन के कार्य करती हुई पाई गईं। इस पर सभी के खिलाफ धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया।

पुलिस ने बिना सत्यापन के महिलाओं को कार्य पर रखने के आरोप में स्पा सेंटर संचालिका के खिलाफ भी धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सेंटर को बंद करा दिया।

इसके अलावा जिन महिलाओं को बिना सत्यापन के मकान में किराये पर रखा गया था, उस भवन स्वामी के खिलाफ भी पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *