देहरादून ,
पिछले साल आई आपदा से उबरने के बाद फिर से पर्यटकों से गुलजार हो रहे सहस्त्रधारा क्षेत्र को एक बार फिर बारिश ने झटका दिया है। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के कारण यहां बने तालाबों की दीवारें दोबारा टूट गईं, जिससे पुनर्निर्माण कार्यों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
सहस्त्रधारा, जो गर्मियों में देहरादून का प्रमुख आकर्षण रहता है, हाल ही में सुधार कार्यों के बाद पर्यटकों के लिए फिर से खुला था। लेकिन ताजा नुकसान से स्थानीय कारोबारियों और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
वहीं दूसरी ओर गुच्चूपानी (रॉबर्स केव) क्षेत्र में नहाने गए सात पर्यटक अचानक बढ़े पानी के तेज बहाव के कारण एक टापू पर फंस गए। अचानक जलस्तर बढ़ने से वे सुरक्षित बाहर नहीं निकल पाए।
सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के प्रयास शुरू किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी पर्यटक सुरक्षित बताए जा रहप्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों और जलधाराओं के पास जाने से बचें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।