ब्रिगेडियर मुकेश हत्याकांड: पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, दूसरा पहले ही गिरफ्तार – uttarakhandawaaz.in

ब्रिगेडियर मुकेश हत्याकांड: पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, दूसरा पहले ही गिरफ्तार

देहरादून ,

राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस को ब्रिगेडियर मुकेश की हत्या में शामिल संदिग्ध बदमाशों की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्धों का पीछा किया। इस दौरान गुनियाल गांव के जंगल क्षेत्र में एक बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा।

दूसरे बदमाश का पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मौके से बदमाश के पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *