पुलिस लाइन में प्रशिक्षु कांस्टेबलों को मुख्यमंत्री धामी का संबोधन, कानून व्यवस्था व आपदा प्रबंधन पर दिया जोर – uttarakhandawaaz.in

पुलिस लाइन में प्रशिक्षु कांस्टेबलों को मुख्यमंत्री धामी का संबोधन, कानून व्यवस्था व आपदा प्रबंधन पर दिया जोर

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कांस्टेबलों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने युवा कांस्टेबलों का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने तथा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने पर विशेष जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पहाड़ी राज्य होने के कारण यहां समय-समय पर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पुलिसकर्मियों को आपदा प्रबंधन में दक्ष और तत्पर रहना बेहद आवश्यक है।

उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखें और अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान दें। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु कांस्टेबलों से कहा कि वे आधुनिक प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाएं और जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हुए प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *