ऋषिकेश ,
ऋषिकेश थाना क्षेत्र में अतिक्रमण के मामलों को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान से संबंधित 60 प्रकरणों के कुल 181 वादों का निस्तारण मौके पर ही माननीय न्यायालय के माध्यम से किया गया।
माननीय न्यायालय द्वारा गठित समिति के आदेशानुसार आज दिनांक 25.03.2026 को उक्त 181 वादों (कब्जा, टैक्स एवं अन्य अतिक्रमण से जुड़े मामले) का निस्तारण समिति के समक्ष नियमानुसार संपन्न कराया गया।
गठित समिति के सदस्य:
- द्वितीय अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) / न्यायिक मजिस्ट्रेट, हरिद्वार
- उपजिलाधिकारी, हरिद्वार
- सहायक अभियोजन अधिकारी
पुलिस टीम:
- नितेश शर्मा (प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली ऋषिकेश)
- उपनिरीक्षक अनुज सिंह रावत (चौकी प्रभारी मायाकुंड)
- उपनिरीक्षक विनोद चौहान
- उपनिरीक्षक राकेश
अभियान के तहत प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण से जुड़े मामलों का मौके पर समाधान किया गया, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और व्यवस्थापन को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
