अप्रैल में उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, तैयारियां तेज – uttarakhandawaaz.in

अप्रैल में उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, तैयारियां तेज

 देहरादून ,

नरेंद्र मोदी के अप्रैल माह में प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर शासन और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी तक दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संभावित कार्यक्रमों को देखते हुए हलचल तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड बनकर तैयार हो चुकी है और लंबे समय से इसके उद्घाटन की चर्चा चल रही है। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री इस दौरे के दौरान इस परियोजना का उद्घाटन कर सकते हैं।

दौरे की तैयारियों के तहत मंगलवार को जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने जनसभा स्थल के चयन के लिए चंद्रबनी क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वहां उपलब्ध खाली स्थान का जायजा लिया।

प्रशासन की ओर से जनसभा के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। संभावित दौरे को लेकर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं पर भी काम शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *