स्नातक स्तरीय परीक्षा-2025 में कथित नकल प्रकरण: राज्य सरकार ने गठित की SIT

देहरादून ,

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 21 सितम्बर 2025 को आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में कथित नकल के आरोपों ने गंभीर रूप ले लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य सरकार ने विशेष अन्वेषण दल (SIT) गठित किया है। यह दल एक माह के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेगा।

गठित SIT की संरचना

  • अध्यक्ष: श्रीमती जया बलूनी, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), देहरादून

  • सदस्य: श्री अंकित कंडारी, क्षेत्राधिकारी, देहरादून

  • सदस्य: लक्ष्मण सिंह नेगी, निरीक्षक, स्थानीय अभिसूचना इकाई, देहरादून

  • सदस्य: श्री गिरीश नेगी, उप निरीक्षक/थानाध्यक्ष, रायपुर, देहरादून

  • सदस्य: श्री राजेश ध्यानी, उप निरीक्षक, साइबर पुलिस स्टेशन, देहरादून

अध्यक्ष आवश्यकता पड़ने पर अन्य अधिकारियों और विशेषज्ञों का सहयोग भी ले सकेंगी। दल का कार्यक्षेत्र पूरे प्रदेश में रहेगा और यह विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचना, शिकायतें और तथ्यों का परीक्षण करेगा।

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि SIT मामले की गहनता से जांच कर एक माह में अपनी आख्या सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *