देहरादून ,
प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे उत्तराखंड के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बड़ी राहत पैकेज की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर जमीनी हालात का जायज़ा लिया और कहा कि आपदा की इस घड़ी में उत्तराखंड के साथ पूरा देश खड़ा है।
प्रधानमंत्री द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएं —
-
💰 1200 करोड़ रुपये की तात्कालिक वित्तीय सहायता उत्तराखंड सरकार को जारी की जाएगी।
-
🕯️ मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
-
👧 बाढ़ व भूस्खलन में अनाथ हुए बच्चों को PM CARES for Children योजना के तहत व्यापक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
-
🤝 प्रधानमंत्री ने प्रभावित परिवारों से भेंट कर संवेदनाएं प्रकट कीं।
-
🚨 NDRF, SDRF और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से मुलाकात कर उनके साहस और प्रयासों की सराहना की।
-
🏠 PM Awas Yojana के तहत क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए विशेष परियोजना लागू की जाएगी।
-
🛣️ सड़कें, स्कूल और अन्य ढांचागत पुनर्निर्माण कार्यों के लिए केंद्र सरकार पूर्ण सहयोग देगी।
-
📋 केंद्रीय टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं, उनकी रिपोर्ट आने के बाद और वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पुनर्बहाली के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर हर संभव कदम उठाएंगी, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में जीवन शीघ्र सामान्य हो सके।
