देहरादून ,
उत्तराखंड में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह राजधानी देहरादून पहुंचे। उनका यह दौरा प्रदेश में राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिहाज़ से बेहद अहम माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री यहां से आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने वाले हैं। वे अधिकारियों और राज्य सरकार के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर जमीनी हालात का जायज़ा भी लेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा —
“आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण एवं राहत, बचाव व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा हेतु देहरादून पहुँचने पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में उनकी प्रदेशवासियों के बीच उपस्थिति प्रभावितों के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता को दर्शाती है।”
