उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नतियों का सिलसिला जारी, दो वर्षों में 1640 कर्मियों को मिला लाभ

देहरादून,

 मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के निर्देशन में उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति प्रक्रिया लगातार गति पकड़ रही है। पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस कर्मियों के मनोबल और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना संवर्ग के 15 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार वर्ष 2025 और 2026 पदोन्नति के दृष्टिकोण से उत्तराखंड पुलिस के लिए महत्वपूर्ण रहे हैं। वर्ष 2025 में एक हजार से अधिक तथा वर्ष 2026 में अब तक 580 पुलिस कर्मियों को पदोन्नति प्रदान की जा चुकी है। इस प्रकार पिछले दो वर्षों में नागरिक पुलिस, अभिसूचना, सशस्त्र पुलिस, दूरसंचार एवं अग्निशमन सेवा सहित विभिन्न शाखाओं के कुल 1640 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है।

वर्ष 2026 में प्रमुख पदोन्नतियां

  • पुलिस उपाधीक्षक (कनिष्ठ वेतनमान) – 13
  • पुलिस उपाधीक्षक (एम) – 02
  • निरीक्षक – 26
  • उपनिरीक्षक – 144
  • अपर एवं सहायक उपनिरीक्षक – 63
  • मुख्य आरक्षी – 332

पुलिस महानिदेशक Deepam Seth ने सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति व्यवस्था से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है तथा कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है।

उन्होंने गृह एवं कार्मिक विभाग, उत्तराखंड शासन तथा पुलिस मुख्यालय के कार्मिक अनुभाग की सराहना करते हुए कहा कि निर्धारित समयावधि में पदोन्नति प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। डीजीपी ने कहा कि पुलिस मुख्यालय भविष्य में भी पदोन्नति प्रक्रियाओं को समयबद्ध, पारदर्शी और कर्मचारी हितों के अनुरूप संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उत्तराखंड पुलिस में लगातार हो रही पदोन्नतियों को कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने और संगठनात्मक दक्षता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *