एसजीआरआरयू की मेधावी छात्रा हंसिका सक्सेना सम्मानित

ऑल इंडिया युवा भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने प्रदान किया ₹25,000 का चेक

देहरादून, 
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) की स्कूल ऑफ ह्यूमेनिटीज़ एंड सोशल साइंसेज की मेधावी छात्रा हंसिका सक्सेना ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित सभागार भारत मंडपम में 5 अगस्त 2025 को आयोजित ऑल इंडिया युवा भाषण प्रतियोगिता में हंसिका ने बेहतरीन वक्तृत्व कौशल का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष 20 वक्ताओं में स्थान बनाया।

उनकी इस उपलब्धि पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने शुक्रवार को श्री दरबार साहिब में आयोजित कार्यक्रम में हंसिका को ₹25,000 का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में देशभर से 150 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से कठिन दो चरणों (जिसमें स्क्रिप्ट लेखन भी शामिल था) के बाद 20 वक्ताओं का चयन किया गया। देवभूमि उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए हंसिका ने भारत मंडपम के भव्य मंच पर अपने प्रभावशाली भाषण से दर्शकों और गणमान्य अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सम्मान समारोह में कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राज्यसभा के पूर्व सदस्य ले. जनरल (सेवानिवृत्त) देवेंद्र पाल वत्स, श्री रविंद्र सिंह भट्टी, श्री मनोज तिवारी समेत अनेक विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय के डीन, शिक्षकों, स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने हंसिका की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *