देहरादून,
दून उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की एक अति आवश्यक बैठक आज सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक की समीक्षा की गई तथा पारित प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान तय किया गया कि जिन व्यापारी समस्याओं पर कार्य प्रगति पर है, उन्हें द्रुतगति से आगे बढ़ाया जाए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री विपिन नागलिया ने कहा कि संगठन सदैव व्यापारी हितों की रक्षा के लिए कार्य करता आया है और आगे भी अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला कार्यसमिति में उठाए गए प्रस्तावों पर प्रशासन, शासन और सरकार से संवाद के माध्यम से समाधान की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
कोर कमेटी की चर्चा के दौरान यह भी उल्लेख किया गया कि दून उद्योग व्यापार मंडल वर्ष 1972 से लगातार व्यापारी हितों का प्रतिनिधित्व कर रहा है। वर्तमान में संगठन से लगभग 209 व्यापारी इकाइयाँ मजबूती से जुड़ी हुई हैं। मंडल ने हमेशा बिना किसी निजी स्वार्थ के व्यापारी हितों को प्रशासन, पुलिस और सरकार तक मजबूती से पहुँचाने का कार्य किया है।
इस अवसर पर संगठन के संरक्षक श्री अनिल गोयल ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वे लगभग 40 वर्षों से दून उद्योग व्यापार मंडल के सक्रिय सदस्य हैं और सदैव इसके सच्चे सिपाही रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका किसी अन्य व्यापारी संगठन से कोई संबंध नहीं है। साथ ही चेतावनी दी कि कुछ लोग उनकी सहमति के बिना उनके नाम और फोटो का उपयोग अपने बैनर या निमंत्रण पत्रों में कर रहे हैं, जो पूर्णत: गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया—
“मैं दून उद्योग व्यापार मंडल का ही सिपाही था, सिपाही हूं और सिपाही रहूंगा।”
बैठक में संगठन की मजबूती और व्यापारी हितों की रक्षा को लेकर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
हस्ताक्षर:
विपिन नागलिया – अध्यक्ष
सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल – कार्यकारी अध्यक्ष
सुनील मेसन – महामंत्री