हरिद्वार ,
पथरी पुलिस ने घर से चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी किये गये सोने-चांदी के जेवरात समेत एक सिलेण्डर बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पथरी पुलिस के अनुसार नसीम पुत्र हनीफ निवासी धानपुरा पथरी हरिद्वार ने 02 सितम्बर को तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि उसके घर में घुसकर अज्ञात द्वारा सोने-चांदी के जेवरात व घरेलु समान अज्ञात द्वारा चोरी कर ले गये है। पुलिस ने तहरीर के आधाार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोरों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने चोरी करने वाले दो लोगों को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम मेहरबान पुत्र हुसैन और फरमान पुत्र अय्यूब निवासीगण ग्राम धानपुरा पथरी हरिद्वार बताते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किये गये सोने-चांदी के जेवरात और गैस का सिलेण्डर बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।