बड़कोट से देहरादून की ओर आ रहा था
देहरादून ,
पुलिस चैकी नैनबाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि नैनबाग क्षेत्र मरोड़ बैंड के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 600 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहंुची और खाई में गिरे दोनों व्यक्तियों के शव को बाहर निकाला। इस दौरान सूचना प्राप्त एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी प्रदीप पंवार के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन में दो लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। इस दौरान अत्यधिक रात्रि व दुर्गम मार्ग होने के कारण रात्रि में शवों को निकालना संभव नही हो पाया। इस दौरान आज पुनः एसडीआरएफ की टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुँच बनायी व दोनों शवों को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। गौरतलब है कि उक्त वाहन किआ सोनेट यूके08एवाई-1973 बड़कोट से देहरादून की ओर आ रहा था व मरोड़ बैंड के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एसडीआरएफ की टीम ने बताया कि मृतकों में विजय वालिया पुत्र रामचंद्र वालिया उम्र लगभग 53 वर्ष, निवासी ग्राम सेवला कल पटेलनगर देहरादून और पवन कुमार पुत्र रतन सिंह, उम्र 67 वर्ष, निवासी जगजीतपुर कनखल हरिद्वार शामिल है।