40 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को मिली आधुनिक जांच सुविधा
देहरादून ,
सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय देहरादून में गैर-संचारी रोग कार्यक्रम के अंतर्गत प्वाइंट ऑफ केयर टेस्टिंग (POCT) डिवाइस का वितरण किया। 15वें वित्त आयोग से प्राप्त इन उपकरणों को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनात 40 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) को प्रदान किया गया। इस मौके पर सभी CHO को प्रशिक्षण भी दिया गया।
क्या है पीओसीटी डिवाइस
इस डिवाइस से 28 से अधिक स्वास्थ्य जांच ऑन द स्पॉट की जा सकती हैं और परिणाम महज़ 2 से 5 मिनट में मिल जाते हैं। इसमें ग्लूकोज, कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन, ईसीजी, यूरिक एसिड सहित कई टेस्ट शामिल हैं। इससे दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक भी निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकेंगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बातें
डा. रावत ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को समुदाय स्तर तक पहुंचाने के लिए तकनीक और नवाचार का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की निरंतर मॉनिटरिंग और लाभार्थियों की संतुष्टि पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सालयों में अनावश्यक रेफरल पर अंकुश लगाने और इस संबंध में स्पष्ट SOP जारी करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक राज्य में वृहद रक्तदान शिविर और पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा, निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डा. शिखा जंगपांगी, अपर सीएमओ डा. वंदना सेमवाल, विभिन्न चिकित्सक व स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
My brother recommended I might like this web site He was totally right This post actually made my day You cannt imagine just how much time I had spent for this information Thanks
Thank you so much bro, I will try to do more better
See what’s trending sapreqot
An online guide healthfare restaurants dedicated to wellness, healthy eating, and a balanced lifestyle. Users will discover helpful content on everyday nutrition, along with everyday wellness tips. Visitors can also access reviews and recommendations. Special attention is given to wellness practices, diet and nutrition, exercise and fitness, self-care, and everyday health.
Intriguing attitude on myth inspired digital entertainment. Thanks for the sake sharing.
Ideas about money and doom extend to appear in show, data and … la mode online culture. This article presents the subject from an agreeable angle and connects affable quotations with stylish forms of digital storytelling. The serious hither fortune destiny quotes digital culture was educational and enjoyable to read. I perceive the toil that went into collecting these observations.
Discover astrological https://hoshi-uranai.org/ for today. Check star advice work. Consider the recommendations taking into account the forecast.