भराड़ीसैंण /गैरसैंण ,
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) पहुंचे। वे यहां मंगलवार से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर भराड़ीसैंण हेलीपैड पर उतरा, जहां चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर पुलिस जवानों ने सेरेमोनियल ड्रेस में मुख्यमंत्री को सलामी दी।
इस मानसून सत्र में राज्यहित और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही, कई जनकल्याणकारी प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श होगा।