देहरादून ,
केंद्रीय निर्वाचन आयोग और भाजपा पर चुनाव व मतदाता सूचियों में धांधली के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी का कहना है कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में बड़े पैमाने पर “वोट चोरी” की जा रही है और यह स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए गंभीर खतरा है।
माननीय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मामले में चुनाव आयोग और भाजपा के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि वह संसद के अंदर और बाहर इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी।
इसी अभियान के तहत आज, 14 अगस्त 2025, शाम 6 बजे, कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में “वोट चोर, गद्दी छोड़” कैंडललाइट मार्च निकाला जाएगा। पार्टी ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है, ताकि इस कथित षड्यंत्र के विरोध में एकजुटता दिखाई जा सके।