कूड़ा प्रबंधन यार्ड के विस्थापन की मांग, महिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

देहरादून,

उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित कारगी कूड़ा प्रबंधन यार्ड से उत्पन्न जनस्वास्थ्य और पर्यावरणीय समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यार्ड को तत्काल किसी गैर-आवासीय और पर्यावरणीय रूप से उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की गई।

ज्योति रौतेला ने कहा कि यार्ड से उठती दुर्गंध, मच्छरों का प्रकोप और जल स्रोतों का प्रदूषण क्षेत्र की जनता, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए गंभीर संकट बन चुका है। उन्होंने इसे “जीवन की गरिमा का प्रश्न” बताया।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि:

  • यार्ड के प्रदूषण से अस्थमा, एलर्जी और डेंगू जैसी बीमारियां फैल रही हैं।

  • बरसात में कचरे का रिसाव जल स्रोतों को दूषित कर रहा है।

  • मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, खासकर महिलाओं और बच्चों में चिंता बढ़ रही है।

महिला कांग्रेस ने मांग की कि स्थानांतरण तक यार्ड की नियमित सफाई, छिड़काव और दुर्गंध नियंत्रण की व्यवस्था हो। रौतेला ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो महिला कांग्रेस आंदोलनात्मक कदम उठाएगी।

इस अवसर पर आशा मनोरमा शर्मा, नजमा खान, पूनम सिंह, पुष्पा पंवार, सुशीला शर्मा, दीपा चौहान, भावना, अनुराधा तिवारी और देवेंद्र कोर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *