पिथौरागढ़ में 18 से 23 अगस्त तक 130-इन्फैन्ट्री बटालियन की भर्ती रैली, 115 पदों पर चयन प्रक्रिया – uttarakhandawaaz.in

पिथौरागढ़ में 18 से 23 अगस्त तक 130-इन्फैन्ट्री बटालियन की भर्ती रैली, 115 पदों पर चयन प्रक्रिया

देहरादून ,

130-इन्फैन्ट्री बटालियन (टीए) पर्यावरण कुमाऊं द्वारा 18 अगस्त से 23 अगस्त तक पिथौरागढ़ में भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। बटालियन के कमान अधिकारी के अनुसार इस रैली के माध्यम से कुल 115 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों में जूनियर कमीशंड अधिकारी, सिपाही जीडी, लिपिक, रसोइया, धोबी, बढ़ई, दर्जी, सफाईकर्मी, उपकरण मरम्मतकर्ता, नाई और लौहार शामिल हैं।

भर्ती रैली का कार्यक्रम:

  • 18 अगस्त: दस्तावेजों की जांच और शारीरिक परीक्षण

  • 19 और 21 अगस्त: मेडिकल परीक्षण

  • 22 और 23 अगस्त: साक्षात्कार प्रक्रिया

संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया सुबह 6:00 बजे से शुरू होगी और बटालियन मुख्यालय के ग्राउंड में ही आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी हिदायत:

  • समय से पहले ग्राउंड में पहुंचने की सलाह दी गई है।

  • सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे।

  • चयन पूरी तरह से शारीरिक, चिकित्सकीय और साक्षात्कार के आधार पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *