देहरादून/दिल्ली,
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने शनिवार को दिल्ली स्थित आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया।
भेंट के दौरान महेंद्र भट्ट ने डॉ. जोशी के कुशलक्षेम की जानकारी ली और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए भट्ट ने डॉ. जोशी को “महान संगठनकर्ता, विचारक और भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत” के रूप में स्मरण किया।
“उत्तराखंड के लिए गौरव हैं डॉ. जोशी” – भट्ट
महेंद्र भट्ट ने कहा,
“डॉ. मुरली मनोहर जोशी न केवल भाजपा के लिए बल्कि विशेष रूप से उत्तराखंड के लिए गौरव हैं। वे हमारे लिए मार्गदर्शक रहे हैं और उनके दिखाए मार्ग पर राज्य और संगठन निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. जोशी का सादा जीवन, गहन वैचारिक प्रतिबद्धता और संगठन के प्रति समर्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहा है।