देहरादून,
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा बालाजी फाउंडेशन के सहयोग से प्रसाद फार्म, नकरौंदा स्थित भट्ट क्लीनिक एवं निर्माण क्लासेज परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आसपास के क्षेत्रों के 205 रोगियों ने विभिन्न चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाया।
निःशुल्क जांच और दवाएं वितरित
शिविर के दौरान श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी जरूरी जांचें की गईं। साथ ही रोगियों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की भागीदारी
शिविर में अस्पताल के विभिन्न विभागों से आए अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं:
-
हृदय रोग विभाग – डॉ. जयकृत चौधरी
-
मेडिसिन विभाग – डॉ. हिमांशु कुकरेती, डॉ. यश अग्रवाल
-
स्त्री एवं प्रसूति रोग – डॉ. राशि वाष्णेय
-
बाल रोग विभाग – डॉ. ऋषभ यादव
-
नाक, कान, गला रोग – डॉ. आशिमा नागपाल
-
त्वचा रोग विभाग – डॉ. हिमानी राठी
-
दंत रोग विभाग – डॉ. हिमानी पैन्युली
-
हड्डी रोग विभाग – डॉ. शुभांशु
-
सर्जरी विभाग – डॉ. तुषार कौरा
शिविर से नकरौंदा, प्रसाद फार्म, कुंवर विहार, शिवपुरम, विष्णुपुरम और नाग मंदिर क्षेत्र के नागरिकों को विशेष लाभ मिला।
सेवा भावना का प्रतीक: डॉ. नरेश प्रसाद भट्ट
बालाजी फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. नरेश प्रसाद भट्ट ने इस शिविर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि,
“श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज सदैव समाज के कमजोर वर्गों के प्रति सेवा भावना से प्रेरित रहते हैं। यह शिविर भी उसी प्रेरणा का एक सशक्त उदाहरण है।”
सफल आयोजन में इनका रहा योगदान
शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सुहेब खान, बालाजी फाउंडेशन के डॉ. नरेश प्रसाद भट्ट, पुष्पा गैरोला, आशा देवी, देव सिंह नेगी, धर्मानंद पोखरियाल और विजय मिश्रा की सक्रिय भूमिका रही।