आचार संहिता से पूर्व जनहित में निरीक्षकों के थानों में स्थानांतरण आदेश जारी

एसएसपी देहरादून ने रिक्तियों और जनहित के दृष्टिगत किया तबादला

देहरादून, 
उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार उप निरीक्षक से निरीक्षक स्तर पर पदोन्नत अधिकारियों के अन्य जनपदों में स्थानांतरण के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा रिक्त पदों को भरते हुए आज आचार संहिता लागू होने से पूर्व निम्नलिखित उप निरीक्षकों के थानों में स्थानांतरण किए गए हैं।

स्थानांतरण सूची निम्नवत है:

  1. उप निरीक्षक संदीप कुमार – थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन से एसओजी शाखा, देहरादून

  2. उप निरीक्षक मोहन सिंह – थानाध्यक्ष प्रेमनगर से थानाध्यक्ष, क्लेमेंटाउन

  3. उप निरीक्षक गिरीश नेगी – पुलिस कार्यालय/कैम्प कार्यालय से थानाध्यक्ष, रायपुर

  4. उप निरीक्षक कुन्दन राम – एसओजी शाखा देहरादून से थानाध्यक्ष, प्रेमनगर

  5. उप निरीक्षक सतेन्द्र भाटी – वरिष्ठ उप निरीक्षक विकासनगर से वरिष्ठ उप निरीक्षक, कैण्ट

  6. उप निरीक्षक अशोक राठौर – पुलिस लाइन देहरादून से वरिष्ठ उप निरीक्षक, विकासनगर

  7. उप निरीक्षक कुलदीप शाह – कोतवाली पटेलनगर से वरिष्ठ उप निरीक्षक, पटेलनगर

  8. उप निरीक्षक विनोद राणा – एसओजी शाखा देहरादून से वरिष्ठ उप निरीक्षक, डोईवाला

एसएसपी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि ये तबादले जनहित, प्रशासनिक आवश्यकता और रिक्तियों के सापेक्ष किए गए हैं।

सूचना के अनुसार, यह स्थानांतरण आदेश आचार संहिता लागू होने से पूर्व प्रभावी किया गया है ताकि चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और प्रशासनिक संतुलन सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *