अल्मोड़ा बस हादसे पर प्रधानमंत्री दुःखी

देहरादून ,

अल्मोड़ा बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख जताया है और प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट में लिखा गया है कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए सड़क हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं है। उन्होंने लिखा है कि इसके साथ ही मैं सभी घायलों की शीघ्र कुशलता की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है। इस अवसर पर इसके साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनुग्रह राशि की घोषणा की है। उत्तराखंड के अल्मोडा में हुई दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के निकट संबंधियों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये दिये जायेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *