पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महारैली निकाल किया सचिवालय कूच

महारैली में अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी हुए शामिल
पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोक-झोंक
देहरादून ,

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के तत्वावधान में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के बीच महारैली निकालकर सचिवालय कूच किया। पुलिस ने सुभाष रोड़ पर बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक और धक्का मुक्की हुई और बाद में सभी वहीं बैरीकैडिंग पर धरने पर बैठ गये। इस दौरान आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। यहां परेड ग्राउंड में पुरानी पेंशन की बहाली के इकटठा हुए और वहां से राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के तत्वावधान में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के बीच महारैली निकालकर सचिवालय कूच किया और पुलिस ने सुभाष रोड़ पर बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया। इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक और धक्का मुक्की हुई और बाद में सभी वहीं बैरीकैडिंग पर धरने पर बैठ गये। इस दौरान सभी ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। इस अवसर पर मोर्चा के महामंत्री सीता राम पोखरियाल ने कहा है कि लगातार संघर्ष करने के बाद भी उत्तराखंड में पुरानी पेंशन की बहाली नहीं की जा रही है और कई राज्यों की सरकारों ने पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने विधायकों के वेतन और भत्ते बढ़ा रही है लेकिन अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि महारैली के बाद यदि जरूरत पड़ी तो आर पार की लड़ाई लड़ी जायेगी, जिसके लिए राज्य सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि अपने बुढापे की लाठी और आने वाली युवा पीढ़ी के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है। इस अवसर पर मोर्चा के उत्तराखंड प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने कहा है कि आगामी वर्ष में पुरानी पेंशन बहाली नहीं की गई तो मोर्चा हर हाल में पुरानी पेंशन को बहाल करवाकर रहेगा और चाहे इसके लिए संघर्ष को तेज ही क्यों न करना पडे। इस अवसर पर मोर्चा अध्यक्ष सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया और बाद में प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया और मुख्यमंत्री से शीघ्र ही पुरानी पेंशन को बहाल किये जाने की मांग की गई। इस अवसर पर सचिवालय कूच करने वालों में मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत, अध्यक्ष जयदीप रावत, मनोज अवस्थी, सीताराम पोखरियाल, रोहित जोशी, अवधेश सेमवाल, जसपाल गुसांई, शंकर भट्ट, वासुदेव कुमार, अभिषेक नवानी सहित जम्मू कश्मीर, ऋषिकेश, डोईवाला, देहरादून से आये हुए अधिकारी कर्मचारी व शिक्षक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *