कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा ने अल्मोड़ा में बस हादसे पर जताया गहरा दुःख – uttarakhandawaaz.in

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा ने अल्मोड़ा में बस हादसे पर जताया गहरा दुःख

सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएः करन
देहरादून ,

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने जनपद अल्मोड़ा के सल्ट तहसील में हुए हृदय विदारक बस हादसे पर गहरा दुःख जताया है। करन माहरा ने बस दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि इस हृदय विदारक दुर्घटना से कई लोग असमय काल कल्वित हो गये हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी परिवार की ओर से दिवंगत आत्माओं के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि इस सड़क हादसे में जिन्होंने अपने परिजन खोये हैं उनके लिए यह असहनीय दुःख है और हम उनके दुःख को बांट तो नहीं सकते परन्तु इस दुःख की घडी में उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं स्थानीय प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि राहत और बचाव कार्यों में कोई कमी न आए और सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए। इस अवसर पर करन माहरा ने इस प्रकार की हृदय विदारक सड़क दुर्घटनाओं को पहाड़ी मार्गों के लिए अभिशाप बताते हुए कहा कि पहाड़ों में होने वाले ऐसे हृदय विदारक हादसों को रोकने के उपाय होने चाहिए। इस अवसर पर करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सड़क दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख रूपये तथा घायलों को दो-दो लाख रूपये मुआवजा दिये जाने और घायलों के समुचित उपचार के इन्तजाम किये जाने की भी मांग की है। इस अवसर पर करन माहरा ने मृतकों की आत्म शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुःख की घडी में पूरा कांग्रेस परिवार सड़क हादसे के शिकार लोगों के परिजनों के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *