गाय की सेवा के नाम पर भरोसे का खून: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला नौकर गिरफ्तार

देहरादून/ सेलाकुई ,
देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक परिवार द्वारा गायों की देखभाल के लिए रखे गए नौकर ने घर के नाबालिग पुत्र के साथ दुष्कर्म कर इंसानियत को शर्मसार कर दिया।

❗ घटना की गंभीर जानकारी:

पीड़ित परिवार ने 8 जून को थाना सेलाकुई में तहरीर दी, जिसमें बताया गया कि उन्होंने जितेंद्र कुमार, निवासी पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, को गाय की देखरेख के लिए नौकरी पर रखा था, जो उनके ही घर में रह रहा था। आरोप है कि जितेंद्र ने नाबालिग पुत्र को गौशाला में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, और उसे धमकाकर चुप रहने की चेतावनी दी।

🔍 पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

पीड़ित परिवार की तहरीर पर थाना सेलाकुई में मु.अ.सं. 62/2025 के तहत धारा 115/351(2)/352 BNS व 5(ड)/6 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 9 जून को आरोपी जितेंद्र कुमार को सेलाकुई क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

🚨 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: जितेंद्र कुमार

  • पिता का नाम: राजकुमार

  • निवासी: ग्राम अमखेड़ा जलालपुर, पोस्ट भदेंग कंज, बिरलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश

  • उम्र: 24 वर्ष

🛡️ पुलिस का संदेश:

दून पुलिस ने महिला एवं बाल अपराधों के प्रति अपनी संवेदनशीलता को दोहराते हुए साफ कहा है कि ऐसे मामलों में तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि घर में कार्यरत कर्मचारियों की पृष्ठभूमि की जांच अवश्य करें।

पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज़ी से पूरी करने की दिशा में कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *