देहरादून,
मानसून के दौरान भी देहरादून के हर घर तक बिना किसी रुकावट के पेयजल आपूर्ति जारी रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल ने संबंधित विभागों को पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि लीकेज, गंदे पानी की समस्या, और लाइन क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में तत्काल मरम्मत कार्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को कोई असुविधा न हो।
🔍 अब तक की स्थिति:
-
20 अप्रैल से अब तक कंट्रोल रूम को मिलीं 130 शिकायतें
-
126 शिकायतों का समाधान कर आपूर्ति सुचारु की गई
-
शेष शिकायतों पर समाधान प्रक्रिया जारी
जिलाधिकारी के निर्देश पर पेयजल व्यवस्था से जुड़े 07 विभागों के अधिकारी जिला कंट्रोल रूम में 24×7 तैनात हैं। एडीएम की अध्यक्षता में समिति भी गठित की गई है जो नियमित रूप से शिकायतों की मॉनिटरिंग कर रही है।
📌 डीएम के प्रमुख निर्देश:
-
बारिश में लीकेज और गंदे पानी की समस्या को शीघ्र दूर किया जाए
-
लाइन क्षतिग्रस्त होने पर तत्काल मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जाए
-
पानी की टंकियों की नियमित सफाई और क्लोरीनेशन सुनिश्चित हो
-
जेई, एई व अन्य अधिकारी अपने क्षेत्रों में सप्लाई की समीक्षा करें
-
जल संकट वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए
-
ट्यूबवेल व नलकूपों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए
📞 शिकायत दर्ज करने के टोल फ्री नंबर:
-
0135-2726066
-
1077
इसके अलावा, जल संस्थान और जल निगम के सभी डिवीजनों में शिकायत निस्तारण हेतु टोल फ्री नंबरों का प्रचार भी किया गया है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे मानसून के दौरान प्रोएक्टिव होकर काम करें और किसी भी तरह की जल समस्या को तुरंत दूर करें, ताकि जनता को राहत मिलती रहे।