जिला कोरोनेशन चिकित्सालय ए.आर.टी. सेंटर में पंजीकृत एचआईवी मामलों के संबंध में

जिला सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) सेल, कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, जनपद देहरादून

देहरादून ,

दिनांक 20 मई 2025 को कुछ समाचार पोर्टलों द्वारा यह सूचना प्रसारित की गई कि जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में एचआईवी के 1622 मामले दर्ज हैं, जिससे आम जनमानस में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई।

इस संदर्भ में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने स्पष्ट किया है कि:

  • वर्ष 2006 से 2025 तक कोरोनेशन चिकित्सालय स्थित ए.आर.टी. सेंटर में कुल 1625 एचआईवी मरीज एक्टिव केयर में हैं, यानी ये मरीज नियमित उपचार एवं निगरानी में हैं।

  • वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक केवल 14 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 08 देहरादून जनपद के हैं।

  • विगत वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 87 मामले पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 47 देहरादून जनपद के थे।

  • पिछले चार वर्षों में दर्ज मामलों का विवरण:

    • वर्ष 2021-22: 133

    • वर्ष 2022-23: 184

    • वर्ष 2023-24: 182

    • वर्ष 2024-25: 87

स्पष्टीकरण: समाचार पोर्टलों द्वारा बताई गई 1622 की संख्या वर्तमान वर्ष के नहीं, बल्कि पिछले लगभग दो दशकों में दर्ज कुल मामलों में से वर्तमान में उपचाराधीन (एक्टिव केयर) मरीजों की संख्या है।

इसलिए आम जनता से अनुरोध है कि भ्रामक समाचारों से सावधान रहें और केवल प्रामाणिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर विश्वास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *