राज्य सरकार ने खिलाड़ियों की यात्रा सम्बंधित दिक्कतों को लेकर जारी किया शासनादेश – uttarakhandawaaz.in

राज्य सरकार ने खिलाड़ियों की यात्रा सम्बंधित दिक्कतों को लेकर जारी किया शासनादेश

अब राष्ट्रीय खिलाडियों को एसी बस या फिर ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सफर करने की सुविधा प्राप्त होगीः रेखा आर्या
देहरादून ,

उत्तराखंड सरकार राज्य के खिलाड़ियों के हितों के लिए लगातार कई अहम निर्णय ले रही है। इसी के तहत उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि आज हमारे राज्य के राष्ट्रीय खिलाडियों के लिए बड़ा ही खुशी का दिन है कि पूर्व में उन्हें अपनी यात्रा करने में कई असुविधाओं का सामना करना पड़ता था किंतु अब राज्य सरकार ने खिलाड़ियों की यात्रा में आ रही दिक्कतों को लेकर शासनादेश जारी किया है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पहले हमारे राज्य के राष्ट्रीय खिलाडियों को साधारण बस या फिर स्लीपर ट्रेन में सफर करना पड़ता था लेकिन नए शासनादेश जारी होने के बाद अब राष्ट्रीय खिलाडियों को एसी बस या फिर ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सफर करने की सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर खेल मंत्री ने कहा कि निश्चित ही राज्य के खिलाडियों को अब सफर करने में पहले जो दिक्कत आती थी वह उन्हें अब नही होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के समस्त खिलाडियों के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं। उन्होंने आज खिलाडियों को मुख्यमंत्री उदीयमान योजना हो,आउट ऑफ टर्न जॉब की सुविधा हो, सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत का आरक्षण सहित कई अन्य योजनाओं से उन्हें लाभान्वित किया गया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने शासनादेश जारी होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया साथ ही उन्होंने सभी खिलाडियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *