यह लोकसभा चुनाव उत्तराखंड के लिहाज से अहमः महेंद्र भट्ट

विकसित भारत के निर्माण एवं श्रेष्ठ उत्तराखण्ड की दिशा में आगे बढ़ने का जनादेश
देहरादून ,

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव उत्तराखंड के लिहाज से अहम है चुनाव ऐतिहासिक होने के साथ विकसित भारत के निर्माण एवं श्रेष्ठ उत्तराखण्ड की दिशा में आगे बढ़ने का जनादेश है। उन्होंने अपार समर्थन के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं एवं देवभूमि के समस्त मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार के कामों पर राज्य की जनता ने अपनी मुहर लगाई है। यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन मातृ शक्ति, युवाओं, बुजुर्गों, सैनिकों एवम पूर्व सैनिकों, किसानों, श्रमिकों, सरकारी एवम गैर सरकारी कर्मचारियों समेत समाज के सभी वर्गों को उनके अमूल्य समर्थन के लिए आभार जताया। भट्ट ने कहा कि यह जनादेश बताता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा देश की जनता का दिल जीतने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1962 के बाद पहली बार देश में कोई गठबंधन लगातार तीसरी बार जनता का विश्वास जीतने में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश, देवभूमि की महान जनता द्वारा राज्य की पांचों सीटों पर कमल खिलाने की हैट्रिक लगाने के लिए भी याद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा यह जातिवादी, तुष्टिकरण वाली और हवा हवाई घोषणाओं की आड़ में सत्ता हथियाने वालों की साजिश के असफल करने के लिए है। उन्होंने कहा कि वहीं भ्रष्टाचार, परिवारवाद और राष्ट्रविरोधी ताकतों को परास्त करने के लिए है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य की डबल इंजन सरकार के कामों पर जनता का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि वहीं राज्य के तीव्र गति से विकास मार्ग पर आगे बढ़ने और देवभूमि का स्वरूप बनाए रखने वाले साहसिक निर्णयों के पक्ष में है। जनता ने डबल इंजन सरकार के कार्यों पर जनता की मुहर है वही राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लिये कड़े साहसिक निर्णयों एवं प्रदेश के हुए चहंुमुखी विकास पर जनता ने अपनी मुहर लगाकर आशीर्वाद दिया है। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *