हरिद्वार ,
बहादराबाद टोल प्लाजा में एक बार फिर बस सवार यात्री से हादसा हो गया। इस बार हादसे का शिकार टूरिस्ट बस में सवार महाराष्ट्र की महिला को होना पड़ा हैं। हादसे में महिला का हाथ टोल प्लाजा के पोल से टकरा कर शरीर से अलग हो गया। घटना से बस में चीख पुकार मच गयी। घायल महिला को नजदीक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर उसकी हालत देखते हुए चिकित्सकों ने घायल महिला को उपचार के लिए हॉयर सेंटर रफेर कर दिया। बहादराबाद टोल प्लाजा में यह दूसरी घटना है, पहली घटना में बस सवार एक व्यक्ति का हाथ भी टोल प्लाजा के पोल से टकराने के कारण शरीर से अलग हो गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादराबाद टोल प्लाजा में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब महाराष्ट्र की टूरिस्ट बस में सवार एक महिला का हाथ टोल प्लाजा के पोल से टकराने के कारण शरीर से अलग हो गया। घटना से बस में चीख पुकार मच गयी। बस चालक ने बस को रोक कर घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए नजदीक के निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल महिला की हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसको हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। घायल महिला की पहचान वंदना पटेल निवासी महाराष्ट्र बताई जा रही है। बहादराबाद टोल प्लाजा में हुआ हादसा पहला नहीं है, बल्कि करीब दो सप्ताह पूर्व भी ऐसा ही एक हादसा हो चुका है। उस घटना में रोड़वेज बस में सवार एक व्यक्ति का हाथ भी पोल से टकराने के बाद शरीर से अलग हो गया था। बहादराबाद थाना एसओ नरेश राठौड ने बताया कि टूरिस्ट बस में सवार एक महिला का हाथ टोल प्लाजा के पोल से टकराने से शरीर से अलग हो गया। जिसको उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। चिकित्सकों ने घायल महिला की हालत को देखते हुए उसको हॉयर सेंटर रफेर कर दिया।