हरिद्वार ,
पिरान कलियर पुलिस ने सूचना पर गुरूवार की शाम को एक घर में छापा मारकर गौमांस बेचते एक आरोपी को दबोचा है। पुलिस ने मौके से 50 किलो गौमांस, तराजू और गौकंशी के उपकरण बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पिरान कलियर पुलिस के अनुसार बीती शाम को पुलिस को सूचना मिली कि जवाई खेड़ा कलियर में एक घर में गौकंशी के बाद गौमांस की बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने बताये घर पर छापामार कर गौमांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 50 किलो गौमांस, तराजू और गौकंशी के उपकरण बरामद किये। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम इसरार ऊर्फ भूरा पुत्र गफ्फार पिरान कलियर हरिद्वार बताया है। सूचना पर पशु चिकित्साधिाकारी ने मौके पर पहुंचकर बरामद किये गये गौमांस के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिया। जिसके बाद पुलिस ने बरामद किये गये गौमांस को गढ्ढा खुदवाकर नष्ट कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।