वैदिक मन्त्रोंपचार के साथ खुले श्री यमुनोत्री धाम के कपाट

चारधाम यात्रा 2024 का शुभारम्भ

उत्तराकाशी ,

चारधाम यात्रा के प्रथम पड़ाव माँ यमुना जी के पावन धाम यमुनोत्री के कपाट आज श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल गये हैं। चारधाम यात्रा 2024 का शुभारंभ हो गया है। मां यमुना जी की उत्सव डोली आज 10.05.2024 को प्रातः अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमठ) से अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में कालिन्दी पर्वत की तलहटी में स्थित यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। यमुनोत्री में अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ तीर्थ पुरोहितों के द्वारा प्रातः 10 बजकर 29 मिनट पर धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए हैं। इससे पूर्व माँ यमुना जी के प्रवास खरसाली (खुशीमठ) में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गयी, पूजा-अर्चना के बाद मां यमुना जी की डोली अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में यमुनोत्री के लिए रवाना हुई थी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *